विश्व पर्यावरण दिवस : वैज्ञानिक नवाचारों को पर्यावरण से जोड़ने का अवसर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज सुश्री अंजली शर्मा की पहल पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्वच्छ प्रौद्योगिकी तथा वैज्ञानिक नवाचारों को समाज से जोड़ते हुए जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालयों से आए विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं पर्यावरण विषयक मॉडलों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जैव विविधता, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित अधिकारियों इन मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
"अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री अंजली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान केवल जागरूकता से नहीं, बल्कि विज्ञान आधारित नवाचारों और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।" उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.....
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026