बैरसिया: भोपाल के करोंद इलाके के कमल नगर में करीब एक माह पहले हुई गोकशी के मामले में फरार मुख्य आरोपी इकराम गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Aug 22, 2026 भोपाल के करोंद इलाके के कमल नगर में करीब एक माह पहले हुई गोकशी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इकराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम करीब 6 बजे को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को करोंद चौराहे से पीपल चौराहा होते हुए घटनास्थल कमल नगर तक लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी का जुलूस निकाला गया।