गिरिडीह: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ की बैठक, दिए ज़रूरी निर्देश
सिविल सर्जन डॉ० शेख मोहम्मद जफरुल्लाह ने गुरुवार को 5 बजे सदर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने की हिदायत दी।वहीं सभी कर्मियों को हर दिन रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया।बताया गया कि सभी को रिपोर्टिंग करने की व्यवस्था की जाएगा।