गिरिडीह: गिरिडीह हुट्टी बाजार में बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
गिरिडीह में लगातार कई दिनों से बिजली समस्या से जूझ रहे हुट्टी बाजार के लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर भवन के समीप 2 बजे सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।