गिरिडीह: गिरिडीह हुट्टी बाजार में गरीब के घर स्मार्ट मीटर से आया ₹1.52 लाख का बिजली बिल, गृहस्वामी परेशान
नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार में गरीब परिवार के झोपड़ी नुमा घर में स्मार्ट मीटर में 1 लाख 52 हज़ार बिजली बिल आने से गृहस्वामी परेशान हो गए। गुरुवार को 1 बजे इसकी जानकारी उन्होंने मीडिया से साझा की। इस बाबत भुक्तभोगी आफरीन खातून ने बताया कि नूरजहां खारुन जो मेरी सास है उनके नाम पर घर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। बताया गया कि यह मी. दो महीने पहले लगा था।