गिरिडीह: पचंबा के मध्य विद्यालय चैताडीह में चोरों ने ताला तोड़ 11 कंप्यूटर, मोटर, बर्तन और कुर्सी सहित लाखों का सामान चुराया
पचंबा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय चैताडीह में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर लिया। गुरुवार को 9 बजे स्कूल खुलने पर इसकी जानकारी हुई। चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर स्कूल में रखें 11 कंप्यूटर, पानी का मोटर, खाना बनाने का बर्तन, कुर्सी समेत लाखों रुपए के अन्य सामानों पर हाथ साफ कर लिया।