गिरिडीह: बनियाडीह में गोतिया लोगों ने दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह निवासी दो भाइयों को गोतिया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार सुबह 8 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना में संतोष कुमार यादव और उसका भाई सूरज कुमार यादव घायल है। बुधवार शाम को इनके गोतोया लोग एक ही आंगन में रहते हैं। आरोप है कि वो लोग शराब पीकर घर में गाली गलौज कर रहे थे।