तीन दिवसीय सतबहनी मड़ई का अगाज हो चुका है। पहले दिन रविवार को जमकर भीड़ उमड़ी। रविवार को चार से पांच बजे भीड़ काफी अधिक रही। मड़ई मेला की रौनक अहीरी नृत्य ही होता है। सतबहनी मड़ई के पहले दिन अहीरी नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ठरका सहित आसपास क्षेत्र के यादव समाज के लोगों ने सतबहनी माता मंदिर में पूजा की।