मनिहारी अंचल मुख्यालय में शुक्रवार को राजस्व पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कुल चार मामलों का निष्पादन किया गया। राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान ने शनिवार को संध्या 4 बजे बताया कि सात पुराने मामलों में से तीन का निष्पादन दोनों पक्षों की उपस्थिति व आपसी सहमति से किया गया।