मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावदा (खाचरौद) और भाटपचलाना (बड़नगर) में ओपीडी, टीकाकरण, दवा वितरण एवं एनसीडी क्लिनिक का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत एएनसी पंजीयन कर चार एएनसी जांच पूर्ण कराने।