पाटी: बुदी में ग्राम सभा में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति से ग्रामीण भड़के, बैठक निरस्त; हटाने की मांग पर किया विरोध प्रदर्शन
Pati, Barwani | Aug 22, 2026 जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बुदी में आयोजित महत्वपूर्ण ग्राम सभा उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई, जब बैठक में पंचायत सचिव नानूराम धनगर ही अनुपस्थित पाए गए। सचिव के नदारद रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन के बाहर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अव्यवस्था और जिम्मेदार की गैरमौजूदगी को देखते हुए अंततः ग्राम सभा को निरस्त किया।