मांट: अगस्त क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा के साथ किसानों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mat, Mathura | Aug 13, 2026 भारत छोड़ो आंदोलन और अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मांट में प्रदर्शन किया। किसानों ने तिरंगा यात्रा और ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये किसानों ने देश के कृषि संकट के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।