हलसी: हलसी प्रखंड में शिविर लगाकर 216 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया गया
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को हलसी प्रखंड में सभी 10 पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया गया. अपराह्न 6 बजे अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 216 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया गया. इस पहल का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा दिलाना है.