बांसगांव: चनउर में शौच के लिए घर से निकले वृद्ध के ऊपर कुदाल से हमला करने वाले 4 लोगों को बेलीपार पुलिस ने भेजा जेल
गोरखपुर जनपद में बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतउवा उर्फ चनउर गाँव में पुराने विवाद को लेकर एक वृद्ध को उसके भाई तथा भाई की पत्नी के साथ दो पुत्रों व एक पुत्रवधु ने कुदाल से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने राधेश्याम उनकी पत्नी आरती देवी पुत्र अमन व वड़े बेटे अजीत की पत्नी शिवांगी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।