बांसगांव: गगहा क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर बेटी की शादी तुड़वाने का लगाया आरोप
गगहा क्षेत्र के एक गाँव युवक ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर युवती की शादी तोड़ने का आरोप लगा है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री की शादी तय थी। जहाँ पर शादी तय थी उनके वहाँ युवक ने युवती का आपतिजनक फोटो भेजकर शादी तोड़वा दिया है। युवती की मां के द्वारा मिली शिकायत पत्र के बाद गगहाँ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।