बांसगांव: चनउर में पुराने विवाद को लेकर शौच के लिए घर से जा रहे वृद्ध के ऊपर कुदाल से हुआ हमला, वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर जनपद में बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतउवा उर्फ चनउर गाँव में पुराने विवाद को लेकर एक वृद्ध को उसके भाई तथा भाई की पत्नी के साथ दो पुत्रों व एक पुत्रवधु ने कुदाल से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्ध को बचाने गई उनकी बहु व उनके पोते पोती से भी मार पीट की गई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध राम प्रसाद गौण को व अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।