पोड़ैयाहाट: नाबालिग छात्रा के अपहरण को लेकर पोड़ैयाहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग छात्रा के अपहरण को ले पोड़ैयाहाट थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।पिता के आवेदन पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 43 /26 दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 30 मार्च की रात्रि से छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अनुसंधान कर रही है।