🎙️कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया कांग्रेस किसान कोऑर्डिनेटर रशपाल सिंह जोड़ामाजरा
समाना विधानसभा क्षेत्र की राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस नेता रशपाल सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि अकाली दल और भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है और अब जनता की उम्मीदें कांग्रेस से जुड़ी हैं। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से अपील करते हुए कहा कि समाना से ऐसे ईमानदार, कर्मठ और जनता के बीच रहने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाए, जो क्षेत्र के विकास और लोगों की आवाज़ बन सके। उनका दावा है कि इस बार समाना की जनता एक अच्छे और मजबूत चेहरे को विधायक बनाएगी।
रशपाल सिंह जोड़ामाजरा ने स्वयं भी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जनता सच्चाई जानती है और झूठी राजनीति को इस बार करारा जवाब मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से किसानों और आम जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और ऑल इंडिया कांग्रेस किसान कोऑर्डिनेटर के रूप में किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे।
📹 पूरी विशेष बातचीत देखें सिर्फ राष्ट्रीय कदम न्यूज़ पर।
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
#राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #Samana #Congress #RashpalSinghJodamajra #PunjabPolitics #AssemblyElection #CongressLeader #KisanCoordinator #SamanaNews #PunjabNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 8, 2026