जिला पुलिस लाइन जगाधरी में पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कैपिटल हॉस्पिटल जगाधरी और सिविल हॉस्पिटल की टीवी मुक्त भारत अभियान टीम के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की।
🩺 शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, यूरिक एसिड, विटामिन-डी, थायराइड और टीबी सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की गईं। साथ ही डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही बेहतर ढंग से समाज की सेवा कर सकता है और पुलिस विभाग कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करता रहेगा।
📍 जगाधरी | राष्ट्रीय कदम न्यूज़
#Jagadhri #Yamunanagar #HaryanaPolice #KamaldeepGoyal HealthCamp PoliceWelfare CapitalHospital CivilHospital TBMuktBharat HealthCheckup BreakingNews