गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर में पर्सनलिटी एन्हांसमेंट पर सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन
यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा, यमुनानगर के कंप्यूटर साइंस और केमिस्ट्री विभाग द्वारा नांदी फाउंडेशन के सहयोग से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 27 अगस्त 2026 से 5 सितंबर 2026 तक पर्सनालिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग पर 42-घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया।
कोर्स का आयोजन कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर कौर के नेतृत्व में किया गया।
कोर्स की संयोजक डॉ. आरती सिंह (कंप्यूटर साइंस) और डॉ. प्रभजोत कौर (केमिस्ट्री) रहीं।
प्रशिक्षण सत्र नांदी फाउंडेशन की ट्रेनर सुश्री हरीता द्वारा संचालित किए गए। कोर्स का उद्देश्य छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू स्किल, आत्मविश्वास और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ाकर उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार करना था। लगभग 70 छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ कोर्स में भाग लिया और सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।