सवाई माधोपुर: कलेक्ट्रेट के सामने निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
सवाई माधोपुर से खबर।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने चल रहे निर्माण कार्य का कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
वहीं, इस दौरान जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंची महिलाओं से भी कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुलाकात की। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया के बीच मंत्री की महिलाओं से मुलाकात चर्चा का विषय रही।