भांडेर नगर के चिरगांव रोड स्थित मंगल वाटिका के सामने गाड़ियां खड़ी होने से एक दुकानदार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित दुकानदार ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दुकान के ठीक सामने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे ग्राहकों का आना-जाना बाधित होता ह