जींद: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ₹26000 मासिक वेतन की मांग को लागू करवाने के लिए लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना
Jind, Jind | Feb 21, 2024 ग्रामीण सफाई कर्मियों ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर ₹26000 मासिक वेतन की मांग को लेकर जिला प्रधान ईश्वर बुआना की अध्यक्षता में धरना दिया। ईश्वर बुआना ने बताया कि 29 अक्टूबर 2023 को पंचायत अधिकारियों के साथ हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।