जींद: राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को हुई खेल प्रतियोगिता, 1500 मीटर दौड़ में रितु रही प्रथम
Jind, Jind | Feb 21, 2024 राजकीय महिला महाविद्यालय में 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य जयनारायण गहलावत की अध्यक्षता में हुई। प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन में सर्वांगीण विकास करते हैं। यह छात्राओं में अनुशासन की भावना पैदा करते हैं। हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार पदक लाओ पद पाओ, छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।