मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में मिट्टी खोदने से मना करने पर फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 6, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी रविंद्र भदोरिया निवासी अजनौल ने पुलिस को बताया।कि रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे मिट्टी खोदने की मना करने पर राजा,कुलदीप,संग्राम सिंह निवासी अजनौल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने रविवार को रात लगभग 11 बजे मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जानकारी सोमवार को सुबह 6 बजे साझा की गई।