मेहगांव: गोहद मौ रोड पर झंडा सिंह का पुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 4, 2025 गोहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोहद मौ रोड झंडा सिंह का पुरा के पास गोहद में अज्ञात वाहन चालक ने 24 नवंबर 2024 को लगभग 9:30 बजे सोबरन कुशवाह की बाइक में टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने जांच के उपरांत 4 जनवरी 2025 को लगभग 6:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।