मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के गोरमी रोड पर सोनी गांव में बस ने बाइक में टक्कर मारी, युवक घायल, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 6, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी अवधेश शर्मा निवासी रहावली ने पुलिस को बताया। बस नंबर यूपी 80 जीटी 3459 के चालक ने 18 दिसंबर को लगभग 9 बजे गोरमी रोड पर सोनी गांव में लापरवाही से बस चलाकर शिवकुमार शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी।जिससे वह घायल हो गया। इलाज के उपरांत पुलिस ने रविवार को लगभग 6 बजे मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी सोमवार को 6बजे साझा की गई।