मेहगांव: बरासो थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 साल से फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Mehgaon, Bhind | Jan 4, 2025 बरासो थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक बघेल निवासी खेरोली में खरिका के कुछ लोगों ने 15/10/21 को खेत जोतने के विवाद में झगड़ा कर अवैध हथियार से गोली मारी थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।उक्त मामले में 3 साल से फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने 4 जनवरी को लगभग 2 बजे गोपालपुरा चोराहा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।