चाचौड़ा ब्लॉक के सांकाखुर्द गांव में 21 फरवरी को प्रशासन ने भूमि पर अवैध कब्जा हटाकर बेदखली की कार्यवाही की। एसडीएम रवि मालवीय ने बताया, राजस्व और पुलिस की टीम ने मोबाइल कोर्ट के माध्यम से मौके पर अनावेदक और आवेदकों के समक्ष भूमि का कब्जा हटाकर नपती कर आवेदक को सौंपा गया। दोनों पक्षों ने पंचनामा पर सहमति जताई। भूमि विवाद का समझौते से निराकरण किया।