सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए शासकीय नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पहुंची।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचीं लखपति दीदियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साझा किया।
प्रधानमंत्री के आह्वान के साथ प्रतिभागियों ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक पश्चिम रायपुर श्री राजेश मूणत, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।