तिजारा: भिवाड़ी में झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Jun 23, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे बताया की पुलिस ने फेसबुक के जरिए घरेलू समस्याओं का समाधान और ग्रह शांति कराने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपए और सोने का आभूषण ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 1 हजार भी बरामद किए हैं। आरोपी को उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले से गिरफ्तार किया गया है।