जबेरा: जबेरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसों के बढ़े किराये के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त सफर की मांग
Jabera, Damoh | Aug 12, 2026 जबेरा। बसों के किराये में हुई वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम 4 बजे को अनुविभागीय अधिकारी सीजी गिरी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बढ़ा हुआ बस किराया तत्काल वापस लेने तथा स्कूली विद्यार्थियों के लिए बस यात्रा पूरी तरह निःशुल्क किए जाने की मांग की गई।