जमुई: अपर किउल गढ़ी जलाशय का DM ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 अपर क्यूल गढ़ी जलाशय का बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे DM अभिलाषा शर्मा द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान गढ़ी डैम का घूम- घूम कर जायज़ा लिया गया। वहीं गढ़ी डैम की भौगोलिक व मौजूदा स्थिति से भी अवगत हुए। साथ ही मत्स्य उत्पादन को लेकर जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।