जमुई: जमुई के विभिन्न पंचायतों में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन, पदाधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बुधवार को दिन के 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक जमुई के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए आवेदन लिया गया।