जमुई: रोपाबेल गांव में पड़ोसियों ने दो भाइयों को पीटकर किया घायल, उन्हें सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 जमुई जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोपाबेल गांव में बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे खेत में लगे अरहर में मवेशी के चरने की शिकायत करने पर पड़ोसियों ने विभूति नारायण साह और उनके भाई मदन साह की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों भाइयों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।