जमुई: शिल्पा विवाह भवन में राजद ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए की समीक्षात्मक बैठक
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 शिल्पा विवाह भवन में राजद के सदस्यता अभियान समीक्षात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश सहित अन्य शामिल हुए।