जमुई: चौड़ीहा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने साइकिल सवार चाचा-भतीजा को मारी टक्कर, चाचा को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के चौड़ीहा मोड़ के पास बुधवार की दोपहर 1 बजे के करीब मछली लेकर साइकिल से आ रहे चाचा भतीजे को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल पर सवार चाचा भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर सिकंदरा की ओर फरार हो गया।