मुरैना: हाईवे 44 पर कार्रवाई: 112 वाहनों से 126000 का चालान वसूला, अनाधिकृत हूटर और बत्ती वाले वाहनों पर कार्रवाई
Morena, Morena | Jan 13, 2025 यातायात नियमों का उल्लंघन कर प्राइवेट वाहनों पर अनाधिकृत रूप से हूटर एवं बत्ती लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा नेशनल हाईवे 44 पर जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर 112 वाहनों पर कार्यवाही की गई है, कार्यवाही करते हुए करीब 126000 का चालान भी चालकों से वसूला गया है, इसके साथ ही पुलिस ने 110 हूटरों को भी जप्त किया है, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।