मुरैना: ककनमठ मंदिर के पास से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Morena, Morena | Jan 12, 2025 सिहोनियाँ थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर वारदात की नीयत से ककनमठ मंदिर के पास घूम रहा है ,जिसके बाद पुलिस ने युवक की घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर तलाशी ली तो 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद किया है ,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।