मुरैना: 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या, अपर कलेक्टर ने बामोर तहसीलदार को ई-गवर्नेंस से निविदा जारी करने के निर्देश दिए
Morena, Morena | Jan 13, 2025 अपर कलेक्टर सीबीप्रसाद ने तहसीलदार बामोर को 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या होने के कारण तेल उठाना, चढ़ोत्तरी, साइकिल स्टैंड ,कपड़े उठाने वाले आदि निविदाए ई गवर्नेंस के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिए हैं। बता दे की दूर दराज से लोग दर्शन करने के लिए शनि मेले में आएंगे। इसके लिए पुलिस के पुख्ता भी इंतजाम किए जाएंगे।