मुरैना: चंबल नदी के राजघाट पर छोड़े गए 25 घड़ियाल, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
Morena, Morena | Jan 13, 2025 चंबल नदी में एक बार फिर से घड़ियालों की घर पर वापसी हुई है, जहां वन विभाग के डीएफओ ने सोमवार को चंबल नदी में 25 घड़ियालों को चंबल नदी के राजघाट पर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया, घड़ियाल केंद्र में 2 साल की कड़ी देखभाल के बाद चंबल में घड़ियाल छोड़े गए हैं, जिसमें 4 नर और 21 मादा बताए गए हैं, जल्द ही 73 घड़ियालों को छोड़ा जाएगा।