मुरैना: नेशनल हाईवे 44 पर घिरोना मंदिर के पास ट्रक की त्रिपाल हटाते समय युवक को लगा करंट, मौत
Morena, Morena | Jan 12, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर घिरोना मंदिर के पास एक युवक ट्रक पर चढ़कर त्रिपाल हटा रहा था तभी अचानक हाई टेंशन तार का करंट लग गया ,जिससे युवक झुलस गया, उसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृदा घोषित कर दिया, लेकिन परिजन डॉक्टर से संतुष्ट नही हुए और ग्वालियर लेकर चले गए।