अररिया: शिशा वाड़ी गांव में गेहूं के खेत में तीन दिन से गायब युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Araria, Araria | Mar 15, 2025 कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के शिशा वाड़ी गांव में गेहूं के खेत में तीन दिन से गायब युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं मृत युवक की पहचान कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के बल चंदा हरीपुर वार्ड संख्या 07 निवासी संवगीय लक्ष्मी साह के 27 वर्षीय बेटे सुनील साह के रूप में की जा रही है.