अररिया: बनगांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में दो महिलाएं जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 15, 2025 अररिया सदर थाना क्षेत्र के घाट टोल बनगांव गांव में भूमि विवाद के कारण दो महिला निभा देवी, निर्मला देवी को पीट कर जख्मी कर दिया गया। जिन्हे परिजनों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जिनका इलाज डॉ आफताब अहमद की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गयी है।