अररिया: रामपुर मोहनपुर में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 15, 2025 अररिया के रामपुर मोहनपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला सैयदा खातून को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जिसे परिजनों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जिसका इलाज डॉ आफताब अहमद की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार की बात सूचना थाने को भेज दी गई है।