अररिया: गितवास के समीप बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 15, 2025 अररिया- रानीगंज फोरलेन गितवास के समीप बाइक की चपेट में आने से बरारी कटिहार निवासी लक्ष्मी पंडित बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जहां डॉ आफताब अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।