बिसवां: जंगल पुरवा सुजातपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 7 लोग हुए घायल
Biswan, Sitapur | Jul 24, 2024 थानगांव थाना क्षेत्र के जंगल पुरवा सुजातपुर गांव में दो बच्चों के बीच मारपीट हो गई दोनों तरफ से चले ईंट लाठी डंडों में एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लें जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा अभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।