बिसवां: जालिम नगर गिरवर पुर गांव के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे युवक की करंट की चपेट में आकर हुई मौत
Biswan, Sitapur | Jul 24, 2024 रेउसा विद्युत उपकेंद्र की विद्युत लाइन जो चंद्रसेनी, सुपौली से जलीमगर होकर निकली है उसपर एक दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि कैलाश पुत्र बाबूराम उम्र 35 वर्ष निवासी बागपुरवा चंद्रासिनी जो खंभे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ा जा रहा था अचानक बिजली आ जाने से करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सकरन थाने पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजा।