जमुई में ‘पुलिस दीदी’ का सघन गश्ती अभियान, छात्र-छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति किया जागरूक
जमुई। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘पुलिस दीदी’ का सघन गश्ती एवं जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार, 29 सितंबर को पुलिस दीदी टीम ने विभिन्न विद्यालयों के आसपास सघन गश्ती कर असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर नजर रखी।
इस दौरान टीम ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उन्हें आत्मसुरक्षा, सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना और उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई की जा सके।
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026