बौंसी: मड़ुआवरन गांव में महिला से विवाद के बाद पति को मारकर किया जख्मी
Bausi, Banka | May 18, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के मड़ुआवरन गांव में रविवार करीब 9:00 बजे सुबह दूध लेने गई महिला उत्तमा देवी का गांव के ही अरुण यादव के साथ विवाद हो गया। महिला के साथ आनंदी यादव सहित अन्य ने मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर महिला का पति गोपाल यादव बचाने पहुंचे तो सभी ने मिलकर मारपीट की और उनका हाथ तोड़ दिया। पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है।